Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट
30-Mar-2022 11:22 AM
By BADAL ROHAN
PATNA : राजधानी में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी बेखौफ हो कर हत्या, लूट जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के मिरचाई गली इलाके की है जहां पांच की संख्या में आये अपराधियों ने दिनदहाड़े खाद्य तेल के प्रतिष्ठित व्यवसाय पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जहां प्रतिष्ठित तेल व्यवसाई प्रमोद वागला को गोली लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं उसके पुत्र गोलू और मैनेजर( स्टाफ) छोटू भी गोली लगने से घायल हो गये। जिसे आनन फानन में इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। हत्या की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। चौक थाना क्षेत्र में लगातार हो रही लूट और हत्या के घटना से पटना सिटी के बाद व्यवसाइयों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने अशोक राजपथ पर शव को रख कर जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया।
साथ ही पुलिस प्रशासन से हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। हंगामे की सूचना पर पहुँचे पटना सिटी पूर्वी-पश्चमी दोनों SP और विभन्न थाने की पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराने की कोशिश की। पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया। साथ ही पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने मृतक की पहचान मिरचाई गली इलाके के रहने वाले प्रतिष्ठित तेल व्यवसाईप्रमोद वागला के रूप में की है। व्यवसाई की मौत के बाद पटना सिटी के व्यवसाय संघ की ओर सभी दुकानों को बंद करा कर सरकार और प्रशासन के प्रति आक्रोश जताया है।
बताया जाता है की मृतक प्रमोद वागला उसके पुत्र और स्टाफ गैलरी के पास खड़े थे कि अचानक पाँच की संख्या में आये अपराधियों ने रुपये की मांग की नहीं देने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे तेल व्यवसाय प्रमोद वागला की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं उसके पुत्र गोलू औऱ मैनेजर( स्टाफ) छोटू घायल हो गया। फिलहाल पुलिस घटना स्थल के आस पास लगें CCTV फुटेज को खंगालने में लगी है। CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश में लगी है।