ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Home / crime / पटना में कब रुकेगा रेप का सिलसिला? रेलवे स्टेशन के पास 16 साल...

पटना में कब रुकेगा रेप का सिलसिला? रेलवे स्टेशन के पास 16 साल की लड़की से दुष्कर्म

08-Jan-2020 09:05 AM

PATNA: राजधानी पटना में लड़कियों के साथ रेप की घटना रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. 19 साल की बीबीए छात्रा के साथ रेप के बाद एक और लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है. फतुहा रेलवे स्टेशन के पास 16 साल की लड़की के साथ रेप हुआ है.


जॉब दिलाने के नाम पर लड़की को फतुहा लाया गया. फतहुा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास मंगलवार की देर रात लड़की से युवक ने रेप किया और फरार हो गया. रेल पुलिस ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी, जिसके बाद लड़की को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


बताया जा रहा है कि शेखपुरा की रहने वाली दो बहन जॉब की तलाश में नवादा गई थी. नवादा से मंगलवार को ट्रेन से दोनों खुसरूपुर पहुंची. शाम को बहनों की भेंट एक युवक से हुई, जिसने काम दिलाने का झांसा देकर दोनों को फतुहा स्टेशन ले आया. छोटी बहन को प्लेटफॉर्म पर बैठाकर बड़ी बहन को ले गया और उसे डरा-धमका कर उसके साथ रेप किया. विरोध करने पर आरोपी ने लड़की के कपड़े भी फाड़ दिये और घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.