बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट
06-Jun-2025 05:11 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: पटना के मसौढ़ी जेल में कथित शराब पार्टी और गांजा पीने का वीडियो वायरल होने के मामले में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। जांच के बाद जेलर उमाशंकर शर्मा, जमादार चंद्रशेखर आजाद, और दो कक्षपाल आलोक कुमार व गौरव कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जेल आईजी प्रणव कुमार के आदेश पर की गई।
घटना के बाद जेल डीआईजी नवीन कुमार झा ने मसौढ़ी जेल पहुंचकर करीब 5 घंटे तक गहन जांच की। जांच में यह बात सामने आई कि शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई, बल्कि वीडियो कक्षपाल की मिलीभगत से फर्जी रूप से बनाया गया था, ताकि जेल प्रशासन को बदनाम किया जा सके।
डीएम के आदेश पर एसडीएम और डीएसपी की संयुक्त जांच रिपोर्ट में भी यह स्पष्ट किया गया कि वीडियो फर्जी है। इसके बावजूद, जेल की छवि धूमिल करने के प्रयास को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई।
जेल अधीक्षक महेश रजक के अनुसार, छह कैदी- दीपक कुमार, मोहम्मद इमाम, विपिन कुमार, गोलू कुमार, अजीत कुमार और बोतल कुमार पर फर्जी वीडियो बनाकर जेल की छवि खराब करने का आरोप है। इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उन्हें बेऊर जेल स्थानांतरित कर दिया गया।