ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / Patna Crime News: पटना में हर दिन तांडव मचा रहे बेखौफ अपराधी, लगातार...

Patna Crime News: पटना में हर दिन तांडव मचा रहे बेखौफ अपराधी, लगातार तीसरे दिन दो लोगों को मारी गोली; कहां है सुशासन की पुलिस?

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज जर रहे हैं। लगातार तीसरे दिन बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी, जिसमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है.

11-Jun-2025 12:31 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। खासकर राजधानी पटना में बदमाशों का तांडव लगातार जारी है। बेखौफ हो चुके अपराधियों ने लगातार तीसरे दिन पटना में तांडव मचाया है। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के मैनपुरा में बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी। जिसमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। राजधानी में लगातार हत्या की वारदातों से पुलिस की चुस्ती पर सवाल उठने लगे हैं।


दरअसल, मंगलवार की रात पटना के पाटलिपुत्रा के मैनपुरा इलाके में बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी। जिसमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। गोली क्यों मारी गई, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि इस गोलीबारी की वारदात को अंजाम किसने दिया। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। 


पटना में बेखौफ अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। इससे पहले, पटना से सटे बिक्रम थाना क्षेत्र के मंझौली-सिंघाड़ा मार्ग पर सोमवार देर रात अपराधियों ने बाघाकोल-फरीदपुर के दो युवकों को गोली मार दी थी। अपराधियों ने उनके सिर के पास से 6-6 गोलियां दागीं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। 


मंगलवार सुबह युवकों के छलनी शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान रामनाथ यादव के पुत्र सोनू कुमार और रामनरेश राय के पुत्र रौशन के रूप में हुई है। दोनों दो वर्ष पहले हुए चौकीदार धर्मेंद्र पासवान की हत्या के आरोपित थे और जेल भी जा चुके थे।


इससे पहले पटना के आलमगंज इलाके में भी अपराधियों ने घर में घुसकर मां-बेटी की हत्या कर दी थी। आलमगंज थाना क्षेत्र के अरफाबाद नहर के पास सोमवार सुबह इस वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस वारदात में गोली लगने से घायल महिला के पति का इलाज जारी है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें अपराधी बंदूक लेकर नजर आए थे।