ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन

Home / crime / पटना के थानेदार की काली कमाई देख EOU के होश उड़ गए, सब...

पटना के थानेदार की काली कमाई देख EOU के होश उड़ गए, सब जगह पैसा ही पैसा

31-Oct-2021 08:15 AM

PATNA : पटना में थानेदारी के जरिए कितनी संपत्ति बनाई जा सकती है इसका अंदाजा शायद ही आम लोगों को होगा लेकिन आर्थिक अपराध इकाई ने शनिवार को जब जक्कनपुर थाना अध्यक्ष कमलेश प्रसाद शर्मा के अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा तो इकाई के अधिकारियों के होश उड़ गए। आर्थिक अपराध इकाई को खुद अंदाजा नहीं था कि थानेदार कमलेश प्रसाद शर्मा ने इतनी अकूत संपत्ति जमा कर रखी है। थानेदार और उनकी पत्नी के बैंक खातों में 92 लाख से ज्यादा की रकम नगद पाए गए हैं। तलाशी के दौरान आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने 11 बैंक खाते, पोस्ट ऑफिस में इन्वेस्टमेंट के साथ-साथ अन्य कागजात भी जब्त किए हैं। कमलेश प्रसाद शर्मा के बैंक खातों को फ्रीज करने का निर्देश दिया गया है। 


थानेदार कमलेश प्रसाद शर्मा के पटना के आरा गार्डन में दो फ्लैट हैं। यह दोनों फ्लैट उनकी पत्नी रश्मि शर्मा के नाम पर हैं। श्रेया अपार्टमेंट स्थित फ्लैट संख्या 104 और आर्केड रेजिडेंसी स्थित फ्लैट संख्या 401 पर भी छापेमारी की गई थी। इसके अलावे जक्कनपुर थाना क्षेत्र उनके आवास, सारण के मकेर स्थित पैतृक आवास पर भी की आयु की अलग-अलग टीमों ने छापेमारी की। यहां से भी कई तरह के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच के मुताबिक कमलेश कुमार शर्मा की अनुमानित आय तकरीबन एक करोड़ 88 लाख से ज्यादा पाई गई है जबकि कुल चल-अचल संपत्ति दो करोड़ तीन लाख से ज्यादा पाई गई है। 


सूत्रों की माने तो कमलेश शर्मा के ऊपर विभाग की नजर तभी पड़ गई थी जब वह बख्तियारपुर में तैनात थे। इस दौरान ही उनके ऊपर जमीन की दलाली करने के आरोप लगे थे। बाद में उन्हें जक्कनपुर थाने की कमान दे दी गई थी। कमलेश की नियुक्ति बिहार पुलिस में साल 1994 में हुई थी। पुलिस अवर निरीक्षक के तौर पर ज्वाइनिंग करने के बाद साल 2014 में वह प्रमोशन पाकर पुलिस निरीक्षक बने। उन्होंने भागलपुर बांका बेगूसराय पटना और एसटीएफ के साथ-साथ गया और नालंदा में भी अपनी सेवा दी।