बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
15-Mar-2021 07:20 AM
PATNA : पटना के एक कारोबारी के साथ में बड़ी लूट की वारदात हुई है। पटना से कोलकाता जाने के क्रम में इस कारोबारी से अपराधियों ने डेढ़ करोड़ रुपए नगद के साथ-साथ सवा किलो सोना और 56 किलो चांदी लूट ली। सड़क मार्ग से पटना से कोलकाता जा रहे कारोबारी के साथ लूट लिया घटना कोडरमा-बरही के बीच हुई। अपराधियों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और लूट की घटना को अंजाम दिया।
रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा से मिली जानकारी के मुताबिक पटना से एक कारोबारी नगदी और सोना-चांदी लेकर कोलकाता जा रहे थे। कोडरमा-बरही मार्ग पर अपराधियों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोका और हथियार के बल पर उनसे लूटपाट की। रुपए और सोना-चांदी को अपराधी अपनी गाड़ी में रखकर रांची की ओर भाग निकले। रांची पुलिस को तत्काल इसकी जानकारी मिली और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चेकिंग अभियान शुरू की गई। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने ओरमांझी के शास्त्री चौक के पास चेकिंग के दौरान अपराधियों की गाड़ी को रोका और उन्हें हथियार के साथ दबोच लिया।
इनोवा गाड़ी पर सवार इन अपराधियों के पास लूट की रकम और सोना चांदी बरामद किया गया है। पूछताछ में अपराधियों ने पुलिस को बताया है कि पैसे लेकर बंगाल निकलने की उनकी प्लानिंग थी। रांची पुलिस ने जिन दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है उसमें एक बक्सर का रहने वाला धीरज कुमार और दूसरा औरंगाबाद का रहने वाला राहुल यादव है। लूट कांड में शामिल दो अन्य अपराधी फरार हैं।