ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / पटना में दो थानेदार हुए सस्पेंड, जान लीजिए पूरा मामला

पटना में दो थानेदार हुए सस्पेंड, जान लीजिए पूरा मामला

29-Oct-2021 07:39 AM

PATNA : पटना के एसएसपी ने जिले के दो थानेदारों को सस्पेंड कर दिया है। इंसानों में नए थानेदारों की तैनाती भी कर दी गई है। काम में कोताही बरतने के आरोप में एसएसपी ने मनेर के थानेदार आलोक कुमार और सालिमपुर के थानाध्यक्ष संजय कुमार को सस्पेंड कर दिया। 


इसके साथ ही बिहटा थाने के दारोगा राजीव रंजन को मनेर का नया थानेदार बनाया गया है, जबकि कोतवाली के जूनियर सब इंस्पेक्टर रवि रंजन को सालिमपुर थाने की कमान दी गयी है। हालांकि, अभी इन दोनों नये अफसरों को थानेदार के प्रभार में प्रतिनियुक्त किया गया है। पटना जिले के ग्रामीण क्षेत्र के थानों में होने वाले इन तबादलों की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी।


पिछले दिनों ही सालिमपुर थानेदार की लापरवाही सामने आयी थी। उनके खिलाफ कई तरह की गंभीर शिकायतें भी आला अफसरों तक पहुंच रही थीं। सूत्रों की मानें तो पटना के पश्चिमी इलाके के एक थानेदार पर भी जल्द ही कार्रवाई हो सकती है। पटना पुलिस के वरीय अधिकारियों ने उनके खिलाफ जांच के निर्देश दिये थे। इन दो थानेदारों पर कार्रवाई होने के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।