ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज Bihar Accident : बड़ा हादसा टला ! अनियंत्रित ट्रक दुकान और घर में घुसा, बाल-बाल बचे महिला और दो बच्चे; नशे में ड्राइविंग बनी वजह Viral Video: घर से भागकर रचाई लव मैरिज, फिर सोशल मीडिया पर खोला राज… बयान सुनकर लोग रह गए दंग बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल

Home / crime / बुद्धा कॉलोनी के थानेदार कैसर आलम सस्पेंड, शराब माफिया से कनेक्शन जुड़ने के...

बुद्धा कॉलोनी के थानेदार कैसर आलम सस्पेंड, शराब माफिया से कनेक्शन जुड़ने के बाद DGP ने लिया एक्शन

10-Jul-2021 10:14 PM

PATNA : पटना के एक थानेदार का शराब माफिया से कनेक्शन उजागर हुआ है। शराब माफिया से कनेक्शन उजागर होने के बाद राज्य के डीजीपी एसके सिंघल ने खुद कार्रवाई करते हुए बुद्धा कॉलोनी के थानेदार मो कैसर आलम को सस्पेंड कर दिया है। 1994 बैच के इंस्पेक्टर कैसर आलम पटना के कई थानों में थानेदार रह चुके हैं। थानेदार के तौर पर इनके पास अच्छा खासा अनुभव भी है लेकिन शराब माफियाओं से सांठगांठ उजागर होने के बाद इनके ऊपर सीधे कार्रवाई की है।


दरअसल कैसर आलम वही पुलिस अधिकारी हैं जिन्हें सुशांत सिंह राजपूत मर्डर केस में बिहार पुलिस की तरफ से बनाई गई 4 सदस्यों की टीम में शामिल किया गया था। यह टीम जांच के लिए मुंबई गई थी उस टीम में इंस्पेक्टर कैसर आलम भी शामिल थे लेकिन अब उन पर गाज गिर गई है। पुलिस मुख्यालय के सूत्र बताते हैं कि दो शराब माफियाओं का कनेक्शन कैसर आलम के साथ सामने आया है। मद्य निषेध की टीम जब इन शराब माफियाओं की बातचीत ट्रेस कर रही थी उसी दौरान पुलिस इंस्पेक्टर कैसर आलम से भी उनकी बात हुई। 


सूत्रों की मानें तो कैसर आलम पर आरोप है कि पटना के दीघा इलाके में सक्रिय एक के शराब माफिया के साथ उनका कनेक्शन है। स्पेशल टीम ने पटना के दीघा इलाके में 12 जून को दो क्रेटा गाड़ी से लगभग 300 लीटर से ज्यादा शराब की खेप को पकड़ा था। इसमें 5 लोग गिरफ्तार किए गए थे। डीजीपी ने खुद इस मामले की मॉनिटरिंग की और फिर कैसर आलम के ऊपर एक्शन लेने का आदेश दिया।