बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
16-Aug-2025 02:41 PM
By FIRST BIHAR
Patna Police Encounter: राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात रानीतालाब थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें रमाकांत यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी अंशु कुमार उर्फ दिव्यांशु को गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए AIIMS पटना में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, रानीतालाब में कुछ दिन पहले रमाकांत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दो आरोपी बिट्टू और मंटू कुमार पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं। मुख्य आरोपी अंशु कुमार घटना के बाद से फरार था।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस की विशेष टीम ने अंशु को लखनऊ से गिरफ्तार किया और शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे पटना लाया गया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी की जानकारी दी। पुलिस उसे लेकर हथियार की तलाश में निकली थी।
इसी दौरान अंशु ने पुलिस को धक्का देकर भागने की कोशिश की। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद वह नहीं रुका, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। एक गोली उसके बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। तुरंत उसे विक्रम पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे AIIMS पटना रेफर कर दिया गया।
घटनास्थल से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और एक डोंगल बरामद किया है। यह जब्ती हत्या और अन्य आपराधिक मामलों में अंशु की संलिप्तता की पुष्टि करती है। पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि "ऑपरेशन लंगड़ा" के तहत अपराधियों को यह साफ संदेश दिया जा रहा है कि कानून से बचना नामुमकिन है।
उन्होंने कहा कि अंशु ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी, लेकिन तत्परता से उसे दबोच लिया गया। एसएसपी ने बताया कि अब पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार और अपराधियों के नेटवर्क की भी जांच कर रही है। जल्द ही मामले से जुड़ी पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा।
रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना