बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
22-May-2025 07:25 PM
By FIRST BIHAR
Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना में लूट, हत्या, डकैती, और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में शामिल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने समकालीन अभियान चला रखा है। यह अभियान विशेष रूप से रात से सुबह तक पटना ग्रामीण क्षेत्र में चलाया जा रहा है।
पिछले तीन दिनों में पटना के ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में चले इस अभियान में 216 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सबसे अधिक संख्या हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमले, और हत्या के मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की है।
इस दौरान इश्तेहार, कुर्की, और अजमानतीय वारंटों का भी निष्पादन किया गया। गंभीर मामलों में नामजद फरार आरोपियों के घरों और संभावित ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी, जिससे दबाव में आकर 27 आरोपियों ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। शेष आरोपियों की तलाश अब भी जारी है।
अभियान के तहत रात में सघन वाहन जांच, मुख्य चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग, और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। केवल 21 मई को ही पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 12 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि शराब पीने के मामले में 14 लोगों को पकड़ा गया। पुलिस के इस एक्शन से हड़कंप मच गया है।