BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Patna Traffic: पटना में 15 फरवरी को बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, बेली रोड व इन इलाकों में होगा ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले पढ़ लें... ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल NTA CMAT RESULT 2026: कैसे मिलेगा MBA में एडमिशन, कब आएगा सीमैट का रिजल्ट? जानिए क्या है नया अपडेट BIHAR NEWS : होली के बाद बिहार की लड़कियों को मिलने जा रहा 50 हज़ार रुपए, विभाग ने कर दिया एलान; जल्द भर लें फॉर्म Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान?
03-Jun-2025 11:57 AM
By First Bihar
Patna News: पटना से हैरान कर देने वाला मामल सामने आया है, जहां रुपये दोगुना करने के झांसे में आकर एक निजी कैश मैनेजमेंट कंपनी के दो कस्टोडियन ने बैंक के 20 लाख रुपये ठगों को सौंप दिए। पुलिस ने विकास कुमार (नौबतपुर निवासी) और धीरज कुमार (बिक्रम निवासी) को रुपये गबन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 80 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपितों ने पुलिस को उन ठगों के बारे में भी जानकारी दी है, जिनके जाल में फंसकर उन्होंने बैंक का पैसा ठगों को सौंपा था। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
29 मई को गांधी मैदान स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से विकास और धीरज, जो कि कंपनी के कर्मचारी हैं, कैशवैन के साथ बैंक से कैश लेकर एटीएम में जमा करने निकले थे। कैशवैन में कुल एक करोड़ 97 लाख रुपये थे। गांधी मैदान के पास विकास बिना सूचना दिए 20 लाख रुपये एक बैग में लेकर एक सफेद रंग की गाड़ी में बैठ गया। गाड़ी दीघा की ओर रवाना हुई, जहाँ उस पर सवार एक व्यक्ति ने विकास को बैग दिया और कहा कि यह बैग 20 लाख के बदले 40 लाख रुपये से भरा है।
विकास को घर जाकर बैग खोलने के लिए कहा गया, लेकिन जब विकास ने बैग खोला तो उसमें रुपये की जगह कपड़े और रद्दी मिले। इस मामले का पता चलने पर कैश मैनेजमेंट कंपनी CMS (कैश मैनेजमेंट सर्विसेज) के अधिकारियों ने गांधी मैदान थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। CMS देशभर के सरकारी और गैरसरकारी बैंकों के एटीएम में नकदी जमा करने का काम करती है।
पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ की और ठगों के बारे में जानकारी जुटाई है। साथ ही उनके संपर्कों और ठिकानों का पता लगाने के लिए विशेष टीम बनाई गई है। बताया जा रहा है कि ठगों के पास से बड़ी रकम मिलने की संभावना है। पुलिस आरोपितों से मिली जानकारी के आधार पर इस नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है।