Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट
01-Apr-2022 07:10 AM
By BADAL ROHAN
PATNA : पटना सिटी में लगातार हत्या का सिलसिला जारी है। पटना सिटी इलाका इन दिनों मर्डर जोन बन गया है। ताजा मामला है पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के बंदरिया गली इलाके का, जहां अपराधियों ने एक 15 वर्षीय सनी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पटना सिटी के बदरिया गली के नजदीक सनी कुमार अपने पिता मंटू कुमार के साथ फुटपाथ पर झोला बेचने का काम किया करते हैं।
गुरुवार की देर शाम सनी के दुकान के नजदीक दो युवक पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसा की मांग करने लगे। पैसा नहीं देने पर अपराधियों ने कमर से पिस्तौल निकालकर सनी को गोली मार दी। सनी के चेहरे पर गोलियां लगी और वह वहीं गिर का ढेर हो गया। वहीं हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
लगातार हो रही हत्या से लोगों में सुशासन की सरकार और पुलिस के प्रति आक्रोश है। इस तरह की घटनाओं को जंगल राज बता रहे है। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने युवक के शव को शहीद भगत सिंह चौक के पास रख कर अशोक राजपथ को जाम कर हंगामा किया। साथ ही अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। बता दें कि बुधवार को भी इलाके में तिल व्यापारी प्रमोद बागला की हत्या महज ₹1000 के लिए कर दी गई थी।
हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और जनअधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव ने आक्रोशित लोगों को अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पप्पू यादव ने कहा कि पटना सिटी के व्यवसाय अपराधियों के निशाने पर है। पटना सिटी DSO ने पीड़ित परिजनों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। साथ ही जाम को हटा कर परिचालन को भी सामान्य कराया। DSP ने बताया कि घटना स्थल के पास लगे CCTV कैमरे की मदद से अपराधियो की पहचान की गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।