मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
13-Jan-2026 09:02 AM
By FIRST BIHAR
Patna Crime News: पटना सिटी के शहीद भगत सिंह चौक के पास सोमवार को दिनदहाड़े युवकों के दो गुटों के बीच चाकूबाजी हुई। इस घटना में 18 वर्षीय बिट्टू कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि राकेश कुमार और अंकित कुमार घायल हो गए।
घटना चौक थाना से कुछ दूरी पर, अत्यधिक भीड़भाड़ वाले हीरानंद शाह गली में हुई। मारपीट के दौरान लोगों के बीच भगदड़ मच गई। जख्मी युवकों को पास के गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान संपतचक बैरिया निवासी 18 वर्षीय बिट्टू कुमार के रूप में हुई है जबकि उसका ममेरा भाई और अंकित कुमार बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
दोनों को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सूचना मिलने पर चौक और खाजेकलां थाना पुलिस और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू की।
थाना अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि विवाद का कारण पुरानी रंजिश है। डीएसपी-द्वितीय डॉ. गौरव कुमार ने कहा कि दोनों गुटों में किसी बात को लेकर भिड़ंत हुई और चाकू से हमला किया गया। मुख्य नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास मृतक का खून लगा टी-शर्ट और मोबाइल बरामद हुआ। अन्य संलिप्त युवकों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है।
एसजीजीएस सदर अस्पताल में राकेश कुमार ने बताया कि उनका भाई बिट्टू चौक के समीप गली में पशु को चारा खिलाने गया था। तभी करीब आधा दर्जन लड़के आए और अचानक मारपीट शुरू कर दी। बिट्टू पर कई जगह चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।