BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार
09-Nov-2020 03:48 PM
SAMASTIPUR : जिले के वारिसनगर थाना इलाके के समलपुर से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां अवैध संबंध का विराध करने पर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया.
सोमवार को जब समतलपुर धोबी घाट पर महिला का अर्धनग्न शव तैरते मिला तब इस मामले का पर्दाफाश हुआ. जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
उसकी पहचान सतमलपुर वार्ड 3 में रहकर ताड़ी दुकान चला रहे सुबोध महतो उर्फ बोतला की पत्नी नूतन देवी के रूप में हुई है. महिला के गले में फांसी के भी निशान है. पुलिस जब उसके घर पहुंची तो पति फरार मिला.
मृतका की मां ने बताया कि 12 साल पहले नूतन की शादी सुबोध से हुई थी. उनके तीन बच्चे हैं. दो साल से वह पति के साथ सतमलपुर में फूस का घर बनाकर रहती थी. लेकिन कुछ दिनों से उसके दामाद का संबंध किसी दूसरी महिला के साथ हो गया था, जिसका नूतन विरोध करती थी. इसे लेकर सुबोध उसके साथ मारपीट करता था और मर्डर करने की धमकी देता था. इसी कारण उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को नदी में फेंक दिया गया. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. पति की तलाश की जा रही है.