Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट
26-Apr-2021 12:21 PM
By Shushil
BHAGALPUR: किसी ने सही कहा है कि प्यार अंधा होता है। भागलपुर के नवगछिया में प्रेम-प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के गरैया गांव में प्रेमी-प्रेमिका के हाई वोल्टेज ड्रामे को देख इलाके के लोग भी हैरान रह गये। दरअसल पति और दो बच्चों को छोड़कर एक महिला प्रेमी के साथ रहने चली आई जो परिजनों को नागवार गुजरा। प्रेमी के परिजनों ने घसीटकर उसे घर से बाहर कर दिया। हद तो तब हुई जब प्रेमी ने भी उसे साथ रखने से इनकार कर दिया।
आईए जानते है क्या है पूरा मामला?
दरअसल दो बच्चों की मां लक्ष्मी अपने पड़ोसी सूरज को दिल दे बैठी जिसका पता उसके पति राकेश को नहीं थी। लेकिन जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की लेकिन वह उनकी बात मानने को तैयार नहीं थी। लक्ष्मी अपने प्रेमी सूरज के प्यार में इस कदर पागल हो गयी कि पति को छोड़ने तक की धमकी देने लगी। पति द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद वह प्रेमी के साथ मिलने लगी। एक दिन जब वह अपने प्रेमी से वह वीडियो कॉलिंग पर बात कर रही थी तभी उसके पति की नजर उस पर पड़ गयी। इससे पहले भी राकेश ने लक्ष्मी को समझाने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी तब पति ने उसे प्रेमी के पास जाने को कह दिया।
.jpg)
इतना सुनते ही वह खुशी से झूम उठी और ससुराल छोड़कर अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंच गयी लेकिन प्रेमी सूरज के परिजनों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। परिजनों ने घसीटकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा जिसे देखने के लिए लोगों की हुजूम उमड़ पड़ा। ससुराल छोड़कर आई प्रेमिका को प्रेमी ने भी घर में घुसने नहीं दिया और उसे थाना लेकर जाने लगा। लेकिन लक्ष्मी प्रेमी के घर में घुसने की जिद्द करने लगी। इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को समझा और आगे की कार्रवाई शुरू की।
.jpg)
ससुराल छोड़कर प्रेमी के घर आई लक्ष्मी ने बताया कि दो साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। साथ जीने मरने की कसमें भी खाई थी। शादी का झांसा देकर प्रेमी सूरज ने उसका यौन शोषण भी किया और अब वह इन बातों से इनकार कर रहा है। जबकि उसे पाने के लिए उसने पति और दो बच्चों को भी छोड़ दिया। इतना बड़ा कदम उठाते हुए जब वह अपना सब कुछ छोड़कर प्रेमी के घर रहने पहुंची तो उसे घर में घुसने ही नहीं दिया गया। अब उसकी स्थिति ना घर का ना घाट वाली हो गयी है। हालांकि इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला। प्रेमी सूरज के साथ-साथ उसके परिजन भी लक्ष्मी को साथ रखने से इनकार कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।