मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!
05-Jun-2022 10:02 AM
SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी की है, जहां जिले के रीगा में एक नवविवाहिता की हत्या कर शव जलाने का मामला सामने आया है। यह मामला रीगा थाना क्षेत्र के पिपराही गांव का बताया जा रहा है। जहां मृतका को मायके से 1 लाख रुपया दुकान के लिए मांगने को कहा जा रहा था। जब महिला ने इंकार किया तो उसे मौत के घाट उतर दिया गया।
मृतका की पहचान विकास कुमार की पत्नी अंगिरा कुमारी के रूप में की गई है। इस घटना के बाद मृतका के पिता ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित पिता ने मृतका के पति विकास कुमार, ससुर प्रकाश बैठा, सास चंद्रकला देवी, ननद प्रमिला कुमारी और रासो बैठा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतका के पिता इंदल बैठा ने बताया कि साल 2021 में उसने अपनी बेटी अंगिरा कुमारी की शादी रीगा के पिपराही गांव निवासी प्रकाश बैठा के बेटे विकास कुमार के साथ करवाई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने लगे। दामाद दुकान चलाने के लिए एक लाख रुपए मांग रहा था।
मायके वालों ने कई बार दामाद को समझाया-बुझाया लेकिन वो आपने बात ही अड़ा रहा और पति के साथ मारपीट करता रहा। एक दिन झगड़ा इतना बढ़ गया की उसने पत्नी की हत्या कर दी। और मौके पर आरोपी पति समेत पूरा परिवार फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस मृतका के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।