अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
28-Apr-2020 05:22 PM
BHAGALPUR : भागलपुर में रंगदारी मांगने पहुंचे पंचायत समिति सदस्य के पति की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। हथियार लेकर वह डीलर से रंगदारी मांग रहा था इसी बीच लोगों ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। भीड़तंत्र के इंसाफ ने उसे अधमरा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे किसी तरह बचा कर ले जा सकी। पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।
ताडर गांव का रहने वाला विपिन यादव महियामा गांव में डीलर सुरेश कुमार साह से रंगदारी मांगने आया था।इस दौरान ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और जमकर धुनाई कर दी । इस दौरान वह अपनी जान की भीग मांगता रहा । लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। लोगों ने उसे पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे भीड़ के आक्रोश से किसी तरह बचा कर बाहर निकाला। इस दौरान लोगों ने उसकी पिटाई का वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया।
पुलिस ने विपिन यादव को कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार किया है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वह शराब के नशे में डीलर से रंगदारी मांगने पहुंचा था। पुलिस के मुताविक विपिन के विरुद्ध सन्हौला थाने में आधा दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं और वह कई बार पहले भी जेल जा चुका है। विपिन यादव की पत्नी ताडर पंचायत समिति सदस्य है। बताया जा रहा है कि विपिन ताडर और महियामा दोनों गावों पर अपना वर्चस्व कायम करना चाह रहा था।