खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
16-Aug-2025 03:34 PM
By FIRST BIHAR
Jyoti Malhotra: हरियाणा पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ करीब 2500 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में पुलिस ने आरोप लगाया है कि ज्योति पाकिस्तानी एजेंट्स के इस्तेमाल की गई और संवेदनशील जानकारियां लीक करती रही।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, SIT ने दावा किया है कि ज्योति पाकिस्तान के लिए टूलकिट के रूप में काम कर रही थी और पाकिस्तानी एजेंट्स के साथ लगातार संपर्क में थी। इसके अलावा, ज्योति ने अपनी कई विदेशी यात्राओं के दौरान वहां के एजेंटों से बातचीत की।
चार्जशीट में यह भी बताया गया है कि ज्योति पाक उच्चायोग में तैनात दानिश अली से भी लगातार संपर्क में थी। पुलिस को ज्योति और दानिश के बीच की चैट्स भी मिली हैं। इसके अलावा, ज्योति की बातचीत ISI एजेंट शाकिर, हसन अली और नासिर ढिल्लों से भी हुई, जिनकी चैट्स पुलिस के हाथ लगी हैं।
ज्योति के मोबाइल फोन से मिली महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर यह आरोप लगाया गया है कि वह पाकिस्तानी एजेंट्स के लिए लगातार सूचनाएं साझा करती रही। बता दें कि ज्योति मल्होत्रा को 16 मई को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तब से वह न्यायिक हिरासत में है। इस मामले में कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भी हरियाणा पुलिस ने समन करके पूछताछ की थी।