ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / दिनदहाड़े पैक्स अध्यक्ष को गोलियों से भूना, बैक-टू-बैक कई राउंड फायरिंग कर उतारा...

दिनदहाड़े पैक्स अध्यक्ष को गोलियों से भूना, बैक-टू-बैक कई राउंड फायरिंग कर उतारा मौत के घाट

02-Jan-2020 01:39 PM

VAISHALI: बिहार में क्राइम की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है. बिहार पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला वैशाली जिले के महुआ का है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े पैक्स अध्यक्ष पर बैक-टू-बैक कई राउंड फायरिंग करके मौत के घाट उतार दिया है.

 

घटना वैशाली के महुआ की है. ये घटना तब हुई जब महुआ विशन परसी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मनीष सिंह कन्हौली मोड़ के पास अपने घर के दरवाजे पर चाय पी रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने मनीष सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पैक्स अध्यक्ष मनीष सिंह को गोलियों से भून डाला. गोली लगने के बाद मनीष सिंह को आनन-फानन में हाजीपुर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 


परिजनों ने राजनीतिक रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है. परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी राजनीतिक रंजिश में मनीष सिंह पर हमला किया गया था. जिसके बाद उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा भी मांगी थी लेकिन उन्हें सिक्योरिटी नहीं दी गई. आपको बता दें कि मनीष सिंह लगातार दूसरी बार पैक्स अध्यक्ष चुने गए थे साथ ही वो पंचायत समिति के सदस्य भी थे.