ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली

बिहार में NIA का बड़ा एक्शन: फुलवारी शरीफ PFI मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, पूछताछ के बाद एक को छोड़ा

NIA Raid in Bihar: एनआईए ने बिहार के किशनगंज में बड़ी कार्रवाई करते हुए फुलवारी शरीफ PFI आतंकी साजिश मामले से जुड़े दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद एक को छोड़ दिया गया, जबकि दूसरे से जांच जारी है।

02-Jan-2026 08:15 PM

By FIRST BIHAR

NIA Raid in Bihar: NIA ने शुक्रवार को बिहार के किशनगंज जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फुलवारी शरीफ आतंक साजिश मामले से जुड़े दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। दोनों को टाउन थाने में लाकर कई घंटों तक पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार, इन दोनों को पहले NIA ने नोटिस जारी किया था, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।


हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पहचान उत्तर पल्ली निवासी महफूज आलम और आफताब  के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महफूज आलम प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का सक्रिय सदस्य है। पूछताछ के बाद आफताब को छोड़ दिया गया, जबकि महफूज आलम से पूछताछ अभी भी जारी है। NIA की टीम मामले में किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर रही है।


बता दें कि यह कार्रवाई 2022 के फुलवारी शरीफ मामले से जुड़ी है, जिसमें PFI के सदस्यों पर देश विरोधी गतिविधियों, आतंकी ट्रेनिंग कैंप चलाने और 'इंडिया 2047' जैसे दस्तावेज के जरिए इस्लामिक शासन स्थापित करने की साजिश रचने के आरोप हैं। इस मामले में NIA ने अब तक कई गिरफ्तारियां की हैं। हाल ही में सितंबर 2025 में PFI के बिहार प्रदेश अध्यक्ष महबूब आलम नदवी को भी किशनगंज से ही गिरफ्तार किया गया था।