Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष Bihar Bhumi: सरकारी भूमि कैसे होगी वापस..? DCLR-CO तो माफियाओं के पक्ष में ही काम कर रहे ! भूमि के प्रकार से 'बाजार शब्द हटाकर सरकार के 'करोड़ो' की जमीन में किया बड़ा खेल, खुलासे के बाद भी नहीं शुरू हुई जांच Bihar Driving License : हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं तो सस्पेंड होगा लाइसेंस! बिहार में 52 हजार से ज्यादा DL पर कार्रवाई की तैयारी, परिवहन विभाग सख्त
21-Aug-2025 12:03 PM
By FIRST BIHAR
NIA Raid in Bihar: बिहार के हाजीपुर के बाद अब पूर्वी चंपारण में भी एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है। गोबिंदगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने कुख्यात अपराधी और भूमाफिया राहुल मुखिया के घर पर छापेमारी शुरू कर दी। खजुरिया गांव स्थित उसके आवास पर तड़के से ही यह कार्रवाई जारी है।
NIA की इस बड़ी कार्रवाई से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पकड़ी दयाल के थरबिटिया में पूर्व मुखिया छेदी सिंह के घर भी रेड चल रही है। एक-47 से जुड़े मामले में दोनों पूर्व मुखिया के घर केंद्रीय जांच एजेंसी जाच में जुटी है। केंद्रीय जांच एजेंसी के साथ-साथ जिला पुलिस बल के जवान भी तैनात हैं।
राहुल मुखिया का आपराधिक इतिहास रहा है। यह पूरा मामला एक-47 से जुड़ा हुआ है। वहीं छेदी सिंह के परिवार के लोग भी इस मामले में कहीं ना कहीं संलिप्त थे तो उनके घर भी NIA की पूरी टीम पहुंची है. सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी की कार्रवाई केंद्रीय एजेंसी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम कर रही है।
छापेमारी के दौरान किसी को घर के आस-पास आने-जाने पर रोक लगा दी गई है. टीम ने आवास के चारों ओर सुरक्षा घेरा बना लिया है ताकि कोई भी व्यक्ति अंदर या बाहर न जा सके। राहुल मुखिया का नाम लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों और भू माफियागिरी में सामने आता रहा है।
बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं। यही नहीं, वह बहादुरपुर पंचायत की मुखिया ज्योति कुमारी का पति भी है। ऐसे में इस छापेमारी ने स्थानीय राजनीति और प्रशासनिक हलकों में भी खलबली मचा दी है। स्थानीय पुलिस अधिकारी हालांकि इस पूरे मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर भी अधिकारियों ने कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की। केवल इतना कहा जा रहा है कि छापेमारी संवेदनशील और गंभीर इनपुट के आधार पर की जा रही है।
बता दें कि बिहार में हाल के दिनों में अपराधियों और भूमाफिया के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई हो रही है। कई जिलों में स्थानीय प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियां मिलकर छापेमारी कर रही हैं। ऐसे में मोतिहारी में राहुल मुखिया के घर पर हुई रेड को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल, NIA की टीम ने छापेमारी के दौरान क्या-क्या जब्त किया है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. लेकिन, यह माना जा रहा है कि जांच एजेंसी को कुछ अहम दस्तावेज और साक्ष्य मिल सकते हैं, जिनसे आगे की कार्रवाई तेज होगी।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी