मोतिहारी में NIA और मोतीहारी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 लाख का इनामी खालिस्तानी आतंकवादी कश्मीर सिंह उर्फ गलाउडी उर्फ बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया है।खालिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार करने के बाद NIA की टीम सदर अस्पताल पहुंची, जहां उसका मेडिकल कराया गया उसके बाद उसको अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 


मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने इसकी जानकारी देते हुए यह पुष्टि किया है कि 10 लाख का इनामी खालिस्तानी आतंकवादी कश्मीर सिंह उर्फ बलबीर सिंह को NIA टीम ने मोतीहारी पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। NIA की टीम गुप्त जगह पर खलिस्तानी आतंकवादी से पूछताछ कर रही है।


गिरफ्तार आतंकवादी गलवड्डी साल 2016 में पंजाब की नाभा जेल से फरार हुए 6 अपराधियों में शामिल था। यह मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया कार्यालय पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से हमले का मुख्य आरोपी भी है। गिरफ्तार आतंकी न सिर्फ आपराधिक साजिशों में शामिल था बल्कि आतंकी नेटवर्क पनाह देने, रसद सहायता और फंडिंग भी मुहैया कराता था। एनआईए की विशेष अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 लाख का इनाम घोषित कर रखा था।