Bihar Education Minister : बिहार के यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में हो रही गड़बड़ी ! परिषद में हंगामा, सभापति ने मंत्री को दिए जांच के आदेश Bihar News : विधान परिषद में राबड़ी ने खोला कानून व्यवस्था का पोल तो नीरज कुमार में कहा -72 FIR वाला भी शरीफ कैसे यह आज मालूम चला Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया लालू राबड़ी शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में नालंदा की DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव का नीतीश-भाजपा सरकार पर हमला, कहा - बिहार की बेटियों के काल बनी यह सरकार, 10वीं की परीक्षा में गेट बंद होने को लेकर पूछे तीखे सवाल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 14वां दिन की कार्यवाही शुरू, आरक्षण बढ़ाने और कानून-व्यवस्था पर हंगामे के आसार
26-Nov-2025 10:43 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार चल रहे अभियान के बीच बेतिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाहन जांच के दौरान नेपाल से आए एक युवक के बैग से 12.002 किलोग्राम चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया है। पुलिस को उस समय संदेह हुआ जब युवक पुलिस टीम को देखते ही घबराकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर पकड़ लिया और पूछताछ की।
मझौलिया थाना क्षेत्र के पारस पकड़ी–सरिसवा बाजार रोड पर पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान जयप्रकाश साह कानू (उम्र 39 वर्ष), निवासी—जिला पर्सा, नेपाल के रूप में बताई। स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में युवक के बैग की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में चरस जैसा पदार्थ मिला। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी सदर डीएसपी विवेक दीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण जिले में नशा तस्करी की संभावना अधिक रहती है, इसलिए पुलिस लगातार चौकसी बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में नशे के अवैध व्यापार पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।