ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार

Home / crime / नेपाल जाकर शराब पार्टी करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद डीएम...

नेपाल जाकर शराब पार्टी करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने दिया जांच का आदेश

05-Nov-2021 09:11 PM

By Rajiv Ranjan

MOTIHARI : खबर मोतिहारी से जहाज सरकारी अस्पताल के हेल्थ मैनेजर का शराब पार्टी वाला वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो पूर्वी चंपारण से सटे नेपाल बॉर्डर के इलाके का है। बताया जा रहा है कि आदापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हेल्थ मैनेजर के पद पर तैनात संजय अपने कुछ साथियों के साथ नेपाल गया था। नेपाल के मटियारिया बॉर्डर पर उसने साथियों के साथ शराब पार्टी बनाई और इसी दौरान किसी ने वीडियो शूट कर लिया। 


बाद में यह वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में हेल्थ मैनेजर संजय यह कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि आप चारों के लिए पैक बनाइए। एक साथ ही पूछता है कि क्या हम पैक बना दें? पूरी मस्ती में अपने साथियों के साथ पार्टी करते नजर आ रहा है। बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद विदेशी सीमा में जाकर शराब पीना सरकारी सेवक के लिए गैर कानूनी है। 


वीडियो वायरल होने के बाद मामला पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी तक पहुंचा है। डीएम शीर्षत कपिल ने कहा है कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और उन्हें संबंधित पदाधिकारियों को जांच के लिए कहा है। डीएम का स्पष्ट तौर पर कहना है कि बिना सीनियर अधिकारियों की सहमति के कोई सरकारी सेवक विदेश नहीं जा सकता। यह मामला बेहद गंभीर है और इसमें दोषियों के खिलाफ पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।