ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / नक्‍सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

नक्‍सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

08-Apr-2021 02:48 PM

JAMUI: छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के बाद बिहार भी हाई अलर्ट मोड में है। नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस ने भीमबांध से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है जिसे बाद में डिफ्यूज किया गया।


सुरक्षाबलों ने 20 किलो एंटी हैंडलिंग IED और 30 किलो पावर सोर्स कमांड आईईडी को बरामद किया। नक्सलियों के खिलाफ जारी कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली। सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने का प्लान  नक्सलियों ने बनाया था लेकिन अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए सुरक्षाबलों ने भीमबांध से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया।


एसपी प्रमोद कुमार मंडल के नेतृत्व में भीमबांध के जंगल में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया जिसमें 207 कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ के 215 बटालियन और बरहट थानाध्यक्ष के साथ जमुई पुलिस भी शामिल थी। एसपी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल बरामद हुए विस्फोटक को डिफ्यूज कर दिया गया है।