Bihar Politics : राज्यसभा चुनाव की शोर के बीच ‘इफ्तार डिप्लोमेसी’ गरमाई, तेजस्वी–ओवैसी मुलाकात पर सबकी नजर, नीतीश और चिराग भी देंगे दावत बिहार में भीषण सड़क हादसा: दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल Rajya Sabha Election : “हम पांचों उम्मीदवार हैं…” राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी का बड़ा दावा, AIMIM से बातचीत को लेकर भी आया जवाब BIHAR NEWS : GNM और चिकित्सा प्रभारी ने किया अश्लील नृत्य ! गाल में गुलाल लगवाकर डांस करना पड़ा भारी, अब तो..... सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग
25-Jul-2025 02:36 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के नवादा में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सिरदला प्रखंड कार्यालय में तैनात राजस्व कर्मचारी सह राजस्व अधिकारी रणजीत कुमार उर्फ रणजीत पासवान को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।
पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए पटना ले जाया गया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया जाएगा। निगरानी विभाग के अनुसंधानकर्ता डीएसपी आदित्य राज ने बताया कि उमेश कुमार, ग्राम पंचायत चौकियां, ग्राम बनियाडीह निवासी है।
उन्होंने 10 जुलाई को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि रणजीत पासवान ने 6 डिसमिल जमीन की दाखिल-खारिज प्रक्रिया के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है। सत्यापन के बाद 24 जुलाई को निगरानी थाना में केस दर्ज की गई।
इसके बाद निगरानी विभाग ने योजना बनाकर शुक्रवार को सिरदला अंचल कार्यालय में रणजीत पासवान को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई में इंस्पेक्टर मुरारी प्रसाद, राजीव कुमार, सिपाही हिमांशु कुमार, शशिकांत कुमार समेत कई अन्य पदाधिकारी शामिल थे।