ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : विधान परिषद में राबड़ी ने खोला कानून व्यवस्था का पोल तो नीरज कुमार में कहा -72 FIR वाला भी शरीफ कैसे यह आज मालूम चला Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया लालू राबड़ी शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में नालंदा की DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव का नीतीश-भाजपा सरकार पर हमला, कहा - बिहार की बेटियों के काल बनी यह सरकार, 10वीं की परीक्षा में गेट बंद होने को लेकर पूछे तीखे सवाल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 14वां दिन की कार्यवाही शुरू, आरक्षण बढ़ाने और कानून-व्यवस्था पर हंगामे के आसार Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 14वां दिन, आरक्षण और कानून-व्यवस्था पर हंगामे के आसार

नवादा में पुलिस कस्टडी में मौत पर बवाल: सिपाही की बहन से प्रेम प्रसंग का मामला, ग्रामीणों ने किया तोड़फोड़

नवादा में कस्टडी डेथ के बाद हंगामा; सिपाही की बहन से प्रेम प्रसंग के आरोप में हिरासत में लिए गए नाबालिग की थाने में मौत। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर तोड़फोड़ की। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

बिहार

27-Nov-2025 10:16 PM

By First Bihar

NAWADA: नवादा जिले में गुरुवार सुबह पुलिस कस्टडी में एक नाबालिग युवक की मौत के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। 16 वर्षीय सन्नी कुमार को पुलिस ने बुधवार शाम काशीचक थाने में हिरासत में लिया था। उस पर बिहार पुलिस में कार्यरत एक सिपाही की बहन को भगाने का आरोप था।


परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने थाने पर लापरवाही और हत्या का आरोप लगाते हुए सन्नी के शव को सड़क पर रखकर करीब 6 घंटे तक जाम लगाया। भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की और आपातकालीन सेवा 112 की गाड़ी के टायर की हवा निकाल दी। हालात बिगड़ते देख पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, तब जाकर जाम हट सका। नवादा SP पूरे मामले की निगरानी के लिए मौके पर कैंप कर रहे हैं।


3 साल से चल रहा था प्रेम संबंध

सन्नी काशी चौक प्रखंड के बौरी गांव का रहने वाला था। उसका गांव की ही प्रीति कुमारी से पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। एक सप्ताह पहले दोनों घर से भाग गए थे। लड़की का भाई बिहार पुलिस में सिपाही है और इसी मामले में उसने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस बुधवार शाम करीब 7 बजे सन्नी को पकड़कर थाने लाई थी। अगले दिन सुबह 7 बजे थाने परिसर में उसकी मौत हो गई।


परिजनों का दावा— गला दबाकर हत्या

मृतक की बहन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “हमें उसके प्रेम प्रसंग के बारे में पहले पता नहीं था। पर बुधवार शाम पुलिस उसे घर से उठाकर ले गई। सुबह खबर मिली कि उसकी मौत हो गई है। अस्पताल पहुंचने पर हमने देखा कि पुलिस शव ले जा रही थी। गले पर रस्सी के गहरे निशान थे। साफ है, थाने में ही गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस और लड़की के परिवार की मिलीभगत है।”


CCTV फुटेज की जांच में जुटी पुलिस

DSP राकेश कुमार ने बताया कि थाना परिसर में नाबालिग की मौत हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। थाने में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। नाबालिग के खिलाफ प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में FIR दर्ज थी और उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत हिरासत में लिया गया था।