ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / crime / Bihar Crime News: प्रेमिका की बेवफाई से टूटा प्रेमी, लव ट्रायंगल बना छात्रा...

Bihar Crime News: प्रेमिका की बेवफाई से टूटा प्रेमी, लव ट्रायंगल बना छात्रा की मौत की वजह

बिहार के भागलपुर जिले में प्रेम प्रसंग में एक बार फिर खौफनाक अंजाम देखने को मिला है. कॉलेज छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

07-Jun-2025 10:04 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर जिले में प्रेम प्रसंग में एक बार फिर खौफनाक अंजाम देखने को मिला है। नवगछिया अनुमंडल के रंगरा थाना क्षेत्र स्थित सधुवा रेलवे ढाला के पास एक मकई के खेत में कॉलेज छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी, क्योंकि वह किसी और लड़के से बात कर रही थी।


मृतका 19 वर्षीय छात्रा नवगछिया स्थित जीबी कॉलेज की इंटरमीडिएट की छात्रा थी, जो 30 मई को कॉलेज के लिए घर से निकली थी, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आखिरकार, 3 जून को उसका शव सधुवा रेलवे ढाला के पास एक खेत से बरामद हुआ।


शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। नवगछिया एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई। 6 जून को पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को कटिहार जिले के नवाबगंज से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली।


प्रिंस ने बताया कि वह और मृतका लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने शादी करने का भी वादा किया था। लेकिन कुछ समय से छात्रा उससे दूरी बना रही थी, जिससे प्रिंस को शक हुआ कि वह किसी और से बात कर रही है। जब उसने पता लगाया तो शक यकीन में बदल गया और उसने हत्या की साजिश रच डाली।


30 मई को प्रिंस ने अपनी गर्लफ्रेंड को फोन कर मिलने बुलाया और उसे पास के एक मकई के खेत में ले गया। बातचीत के दौरान उसने शादी का दबाव डाला, लेकिन छात्रा ने मना कर दिया। इसी दौरान उसके साथी भी मौके पर पहुंचे। फिर उन्होंने मिलकर छात्रा के दोनों हाथ गमछे से बांध दिए और दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव, साइकिल और दस्तावेज खेत में ही छिपा दिए गए।


हत्या के बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म और एसिड अटैक की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन पुलिस ने शव का मेडिकल पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टरों की रिपोर्ट में यह साफ हो गया कि मौत गला दबाने से हुई है। छात्रा के साथ दुष्कर्म या एसिड हमले की कोई पुष्टि नहीं हुई है।


पुलिस आरोपी से गहराई से पूछताछ कर रही है कि इस हत्या में किन-किन लोगों की संलिप्तता थी और क्या प्रिंस के साथ आए लोग भी पहले से योजना में शामिल थे? हत्या को अंजाम देने में इस्तेमाल किए गए सामान और मोबाइल कॉल डिटेल्स की जांच जारी है।