ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Patna Traffic: पटना में 15 फरवरी को बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, बेली रोड व इन इलाकों में होगा ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले पढ़ लें... ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल NTA CMAT RESULT 2026: कैसे मिलेगा MBA में एडमिशन, कब आएगा सीमैट का रिजल्ट? जानिए क्या है नया अपडेट BIHAR NEWS : होली के बाद बिहार की लड़कियों को मिलने जा रहा 50 हज़ार रुपए, विभाग ने कर दिया एलान; जल्द भर लें फॉर्म Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान?

नालंदा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, घर में मिला असलहों का जखीरा

नालंदा जिले के चिकसौरा बाजार में पुलिस ने घर में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा किया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया है। मौके से हथियार, कारतूस और हथियार निर्माण के उपकरण जब्त किए गए हैं।

bihar

14-Jun-2025 10:29 PM

By First Bihar

NALANDA: बिहार के नालंदा जिले के चिकसौरा बाजार इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक रिहायशी इलाका स्थित मकान में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन पुलिस ने किया है। इस दौरान एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका एक साथी वहां से भागने में सफल रहा। इस मकान से बड़ी मात्रा में तैयार और अर्धनिर्मित हथियार, कारतूस और हथियार निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। वही इलाके में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री के उद्भेदन से इलाके के लोग भी हैरान हैं। उनके नाक के नीचे यह सब चल रहा था लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं थी। 


गिरफ्तार आरोपी की पहचान चिकसौरा निवासी स्वर्गीय राजू विश्वकर्मा के पुत्र शंकर विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शंकर पहले भी वर्ष 2023 में अवैध हथियार बनाने के मामले में जेल जा चुका है। वह इस अवैध कारोबार को अपने भाई कृष्णा विश्वकर्मा के साथ मिलकर अंजाम दे रहा था। फिलहाल कृष्णा फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


हिलसा डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई थी। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपीगण स्थानीय बाजार से हथियारों के निर्माण हेतु कच्चा माल खरीदते थे और उसे देसी कट्टा, पिस्तौल और अन्य हथियारों में तब्दील कर पटना, जहानाबाद, गया और अन्य जिलों में सप्लाई करते थे। यह एक संगठित और मांग आधारित अवैध सप्लाई नेटवर्क प्रतीत होता है।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार और उपकरण जब्त किया है। 4 देसी पिस्तौल की बॉडी, 4 अर्धनिर्मित बैरल, 1 देसी कट्टा, 1 तैयार देसी पिस्टल, 1 कारतूस, 1 मिसफायर खोखा, 11 विभिन्न आकार की रेती, 3 देसी पिस्तौल के ट्रिगर और ट्रिगर गार्ड, 2 ड्रिल मशीन, 1 ग्राइंडर, 3 लोहे की आरी, रिंच, हैंड ग्रिप सहित कई अन्य उपकरण मौके से बरामद किया गया है. 


इस छापेमारी में हिलसा सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रभानु, चिकसौरा थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, सुबोध राणा, विजय कुमार, दिलीप कुमार, राजकुमार, मनोज कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से नालंदा और आसपास के इलाकों में अवैध हथियार कारोबार के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में ठोस कार्रवाई जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोग भी कानून की गिरफ्त में होंगे।