मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!
04-Jun-2022 08:16 AM
MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद नक्सली नेता लालबाबू सहनी उर्फ भास्कर अन्य नक्सलियों के साथ मिलकर व्यवस्था के लिए खतरा बना हुआ है। इसे देखते हुए भास्कर और उनके अन्य तीन नक्सलियों को भागलपुर केंद्रीय कारा भेजने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में काराधीक्षक ब्रजेश सिंह मेहता ने जेल आइजी को पत्र भेजा है। इसमें तीन नक्सलियों को छह महीने के लिए भागलपुर केंद्रीय कारा भेजने को कहा है। डीएम प्रणव कुमार और एसएसपी जयंत कांत इसकी अनुमति दे दी है।
कारा में कैदियों के बीच नक्सली विचारधारा फैला रहे है
जेल आइजी को भेजी गई अनुशंसा में जेल अधीक्षक ने लिखा है कि नक्सली भास्कर, वसीम अकरम और सुहाग पासवान केंद्रीय कारा में बंद हैं। इनपर मुजफ्फरपुर, शिवहर व सीतामढ़ी में दर्जनों मामले दर्ज किया हुआ है। ये तीनों कारा में अन्य बंदियों के बीच नक्सली विचारधारा फैला रहे हैं। इसे रोकने के लिए बड़ा कदम उठाना होगा। वहां कार्यरत कारा कर्मियों के साथ दुव्र्यवहार एवं अपशब्द का प्रयोग करते हैं। ऐसी स्थिति में कारा में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीनों को केंद्रीय कारा भागलपुर भेजना जरुरी है। यह भी कहा है कि कारा कर्मियों को जान से मारने की धमकी नक्सलियों ने दी है। बता दें कि लालबाबू सहनी उर्फ भास्कर पर कुल सात मामले लंबित है। वहीं वसीम अकरम पर चार, सुहाग पासवान पर 33 वाद लंबित है।