कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब Patna Zoo : हाईटेक हो गया पटना जू ! ई-वाहन, QR कोड और मोबाइल ऐप से पर्यटकों को अब सीधे मिलेगी यह जानकारी; जानिए क्या है पूरा प्लान बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव
22-Sep-2022 09:31 AM
By SONU
NAWADA : नवादा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग से दुष्कर्म कर बदमाशों ने वीडियो बना लिया। घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। अब पीड़िता महिला थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगा रही है। वीडियो बनाने के बाद आरोपी ने उसे वायरल करने की धमकी देकर नाबालिक से कई बार दुष्कर्म किया है। कई बार रेप किए जाने के बाद पीड़िता गर्भवती भी हुई, लेकिन उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया गया। हैरानी की बात तो यह है कि इस दुष्कर्म की घटना को पड़ोस के ही एक युवक ने अंजाम दिया है। तंग आकर लड़की अब महिला थाने पहुंची है और न्याय की लगातार गुहार लगा रही है।
पीड़िता का कहना है कि 3 महीना पहले पड़ोस की भाभी ने किसी काम से लड़की को अपने घर बुलाया था। इसी बीच उनके चचेरे देवर केदार भगत के बेटे सुभाष कुमार ने लड़की का रेप किया और उसका वीडियो भी बना लिया। उसके बाद से वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर युवक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बीच वह गर्भवती भी हो गई। जिसके बाद 3 सितंबर को लड़की को दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया गया। तब लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। लोक-लाज के डर से परिजनों ने इस बात को दबाए रखा। जिससे आरोपी का मनोबल और बढ़ गया।
हद तो तब हो गई जब आरोपी वीडियो वायरल कर देने की बात कहकर लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। जिसके बाद लड़की महिला थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल महिला थाना पुलिस लड़की के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया है।