ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार के पूर्व मंत्री की बहू को परिवार समेत जान...

Bihar Crime News: बिहार के पूर्व मंत्री की बहू को परिवार समेत जान से मारने की धमकी, जेठ पर गंभीर आरोप

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में पूर्व मंत्री नीतीश्वर प्रसाद सिंह की बहू ज्योति सिंह ने जेठ और भतीजे समेत पांच लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

14-Jun-2025 07:45 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पूर्व मंत्री नीतीश्वर प्रसाद सिंह की बहू ज्योति सिंह को पूरे परिवार के साथ जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में पूर्व मंत्री की बहू ने ब्रह्मपुरा थाने में अपने जेठ समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


दरअसल, बिहार के पूर्व मंत्री नीतीश्वर प्रसाद सिंह की बहू और ब्रह्मपुरा निवासी कारोबारी बसंत सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने जेठ सामंत कुमार, उसके बेटे राज वत्स समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। ज्योति ने अपने आवेदन में बताया है कि वह जूरन छपरा रोड इलाके की रहने वाली हैं। उनके ससुर स्व, नीतेश्वर प्रसाद सिंह के जीवन काल में ही उनके पति बसंत सिंह और जेठ सामंत कुमार के बीच बंटवारा हो गया था।


उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनके जेठ सामंत सिंह अपने हिस्से की संपत्ति बेचकर 19 साल पहले मुंबई चले गए थे और अब उनके पति के हिस्से की संपत्ति को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। बीते 17 जनवरी को उनके जेठ और अन्य लोग बावनबीघा कन्हौली स्थित नीतीश्वर आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज पहुंचे और कॉलेज के कर्मचारियों के सामने गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया।


उस वक्त पुलिस ने पारिवारिक मामला बताकर उनलोगों को डांट फटकार लगाकर छोड़ दिया था। इसके बाद से घर में भी मानसिक आर शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके बाद 27 मई को आरोपियों ने उनके फ्लैट में पहुंचकर फिर से जान से मारने की धमकी दी। इससे दुखी होकर आत्महत्या करने की इच्छा हुई लेकिन पति और बच्चों का सोंचकर खुद को रोक लिया। अब पूर्व मंत्री की बहू ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।