Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के बोचाहा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। यह घटना बोचाहा न्यू मार्केट इलाके के पास एक गाछी में घटी। मृतक के गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस को मौके से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला, जिससे मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पहचान के लिए मृतक की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है, जो तकनीकी जांच में जुटी है।
इस संबंध में ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि बोचाहा बाजार के पास एक गाछी में युवक का शव मिला है और हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।