ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति

Bihar crime News : मुजफ्फरपुर में घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, बहनोई ने साले की कर दी निर्मम हत्या — पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Bihar crime News : मुजफ्फरपुर के तेलिया गांव में बहनोई ने साले की चाकू और ईंट से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

11-May-2025 08:23 AM

By First Bihar

Bihar crime News : बिहार के मुजफ्फरपुर के  तुर्की थाना क्षेत्र के तेलिया गांव में एक घरेलू विवाद ने दिल दहला देने वाला मोड़ ले लिया, जब मामूली कहासुनी में बहनोई ने साले की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी मनीष वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी मनीष वर्मा पूर्व में बीजेपी से जुड़ा स्थानीय नेता भी रह चुका है।


पुलिस के अनुसार, मनीष वर्मा की अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी मायके में रह रही थी और तीन दिन बाद यानी 5 मई की रात को मनीष स्कॉर्पियो से चार-पांच साथियों के साथ उसे विदा कराने पहुंचा था। सुबह के समय विदाई को लेकर मनीष का अपनी पत्नी के भाई, बबन कुमार से झगड़ा हो गया।


झगड़े के दौरान मनीष वर्मा ने बबन पर पहले चाकू से वार किया और फिर सिर पर ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान बबन की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विद्यासागर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह मामला पारिवारिक विवाद से उपजा है लेकिन जिस तरह से हत्या की गई है, वह बेहद दुखद और निंदनीय है। आरोपी को साक्ष्यों के आधार पर जेल भेज दिया गया है।