ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

Home / crime / Bihar crime: सरकारी नौकरी ज्वॉइन करने से पहले ही...! पटना में युवती...

Bihar crime: सरकारी नौकरी ज्वॉइन करने से पहले ही...! पटना में युवती की बेरहमी से हत्या, करीबी दोस्त पर शक

Bihar crime: पटना के बोरिंग रोड इलाके में 27 वर्षीय युवती संजना सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और फिर उसे जलाने की कोशिश की गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में संजना के करीबी दोस्त सूरज कुमार को मुख्य संदिग्ध माना है |

16-May-2025 09:50 AM

By First Bihar

Bihar crime: राजधानी पटना के पॉश इलाके बोरिंग रोड से गुरुवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। मनोरमा अपार्टमेंट के पीछे एक किराए के मकान में रह रही 27 वर्षीय युवती संजना सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई। संजना को पहले चाकू से गोदा गया और फिर गैस सिलेंडर से जलाने की कोशिश की गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।


संजना पटना सिंचाई विभाग के रिटायर्ड अधिकारी राजेश्वर प्रसाद के मकान में किराए पर रह रही थी। पुलिस को उसका शव कमरे में खून से लथपथ मिला। शरीर पर चाकू के कई वार थे, जबकि गैस सिलेंडर का पाइप कटा हुआ और खुला पड़ा था। जांच में यह भी सामने आया कि पहले संजना पर चाकू से हमला किया गया और बाद में उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई।


संदेह के घेरे में है करीबी दोस्त सूरज कुमार

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में संजना का करीबी दोस्त सूरज कुमार वारदात के समय घर में जाते हुए और कुछ घंटों बाद वहां से बैग लेकर निकलते दिखा। जांच में पता चला कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सूरज ने गुस्से में किचन से चाकू उठाकर संजना पर ताबड़तोड़ वार किए। गर्दन, पेट और पीठ पर गंभीर चोटें पाई गईं।


कामवाली की सूझबूझ से खुला मामला

शाम को जब संजना के घर की कामवाली दाई पहुंची, तो दरवाजा अंदर से बंद था और बदबू आ रही थी। उसने मकान मालिक को सूचना दी, जिन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल होकर शव बरामद किया। मौके से संजना का मोबाइल और लैपटॉप गायब मिला।


परिवार का बयान: नौकरी जॉइन करने वाली थी संजना

संजना के भाई सौरभ कुमार, जो बिहार पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं, ने बताया कि वह किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखती थी। उसने CGL परीक्षा पास कर ली थी और जल्द ही सरकारी नौकरी जॉइन करने वाली थी। मां रीता देवी ने कहा कि गुरुवार को कई बार फोन करने पर भी संजना का मोबाइल बंद मिला, जिससे चिंता बढ़ गई थी। अगले साल उसकी शादी तय थी।


आरोपी की तलाश में पुलिस ने तेज की छापेमारी

मुख्य आरोपी सूरज कुमार की तलाश में पुलिस ने पूर्वी चंपारण और आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है। दोनों के मोबाइल की आखिरी लोकेशन भी वहीं पाई गई है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े करती है, जहां एक शिक्षित युवती अपने ही जानने वाले के हाथों बेरहमी से मौत के घाट उतार दी गई।