पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत
29-May-2025 11:11 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है, जहां बेगूसराय से अगवा हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बदमाशों ने हम नेता राकेश कुमार उर्फ विकास की हत्या करने के बाद शव को दियारा इलाके में स्थित खेत में दफना दिया था।
दरअसल, पिछले दिनों बेगूसराय के साहेबपुरकमाल प्रखंड में बीते शनिवार देर शाम कुख्यात अपराधी डब्लू यादव करीब दर्जन भर हथियारबंद अपराधियों के साथ उनके घर के पास आया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी। हथियारबंद अपराधियों ने हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष और बीस सूत्री कार्यक्रम समिति के सदस्य राकेश कुमार का अपहरण कर लिया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस संभावित जगहों पर राकेश को तलाश रही थी।
पुलिस ने हम नेता राकेश कुमार उर्फ विकास का शव पांच दिन बाद मुंगेर के सीता चरण दियारा इलाके से बरामद किया है। अपराधियों ने हत्या के बाद शव को खेत में दफना दिया था। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में एक हाथ बाहर निकला देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मिट्टी से बाहर निकाला। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत था, लेकिन परिजनों ने उसकी पहचान राकेश कुमार के रूप में की।
इस मामले में मृतक के पिता इंद्रदेव साह ने इस मामले में डब्लू यादव, उसकी सरपंच पत्नी सीता देवी, रोशन कुमार, उमा यादव, राजीव यादव, टीकर यादव, रॉबिन यादव, परशुराम कुमार, सतीश यादव, गौरव कुमार और गौरव की मां रानी देवी को नामजद आरोपी बनाया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों में से संदलपुर की सरपंच सीता देवी और फुलमलिक निवासी रानी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। कोर्ट के आदेश पर नामजद आरोपियों के घरों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।