पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत
23-May-2025 08:24 AM
By First Bihar
Bihar crime news: गया जिले के बांके बाजार थाना क्षेत्र के जूरी नावाडीह गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक व्यक्ति ने मामूली रुपये के विवाद में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यह वारदात बुधवार देर रात की बताई जा रही है।
मृतका की पहचान 35 वर्षीय सुशीला देवी के रूप में हुई है, जो विनय चंद्रवंशी की पत्नी थी। घटना के वक्त दंपत्ति का छह वर्षीय बेटा भी मौके पर मौजूद था, जिसने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने ही उसकी मां की गला दबाकर हत्या कर दी।
परिवार के अनुसार, कुछ दिन पहले ही सुशीला की सास का देहांत हुआ था और मंगलवार को ब्रह्मभोज कार्यक्रम संपन्न हुआ था। इस कार्यक्रम में सुशीला की बड़ी बहन भी आई थीं, जिन्हें सुशीला ने वापस लौटने के समय 10 हजार रुपये मदद स्वरूप दिए थे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विनय चंद्रवंशी ने पत्नी से झगड़ा किया और रात में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह बांके बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के मायके पक्ष के लोग भी सूचना मिलने पर गांव पहुंचे। सुशीला के तीन छोटे बच्चे हैं | दो बेटियां और एक बेटा — जो लगातार मां को पुकारते रहे। गांव में घटना के बाद मातम का माहौल है।