तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक
21-May-2025 02:02 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां से एक बड़े ठगी कांड का खुलासा हुआ है। एक नटवरलाल ने कई जिले के करीब 40 से 50 इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायियों से करोड़ों रुपये की ठगी कर फरार हो गया है। ठगी का यह शातिर आरोपी व्यवसायियों को कूलर और पंखा सप्लाई करने के नाम पर रुपए ऐंठकर चंपत हो गया है।
मामला सिर्फ मोतिहारी तक सीमित नहीं है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज सहित कई जिलों के दुकानदारों को अपने झांसे में लिया। वहीं, आरोपी की पहचान जीवधारा निवासी अमन जायसवाल के रूप में हुई है। अमन ने सीजन से पहले कूलर, पंखा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री की आपूर्ति का झूठा वादा कर सभी से एडवांस में लाखों-करोड़ों की रकम वसूल ली लेकिन समय पर ना तो सामान की आपूर्ति हुई, ना ही रुपए लौटाए गए। जब दुकानदारों ने संपर्क करने की कोशिश की, तो आरोपी का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला और उसका घर भी बंद पाया गया।
समान समस्या झेल रहे सभी पीड़ित व्यवसायी एकजुट होकर मोतिहारी के एसपी श्री के जनता दरबार में पहुंचे और राशि की रिकवरी तथा आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संबंधित थाना को जांच के निर्देश दिए हैऔर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वहीं, पूछताछ के दौरान एक पीड़ित व्यवसायी ने बताया, हमने सीजन से पहले लाखों का ऑर्डर दिया था। पूरा पेमेंट एडवांस लिया गया। अब ना सामान मिला और ना ही पैसे वापस। हम बर्बाद हो चुके हैं। दूसरे व्यवसायी ने कहा, एक ही व्यक्ति ने इतने लोगों को एक साथ ठग लिया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा। हमें प्रशासन से मदद की उम्मीद है।
एसपी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही जांच का आदेश दे दिया गया है। संबंधित थाना को निर्देश दिया गया है कि सभी पीड़ितों के बयान दर्ज कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। जल्द ही आरोपी को पकड़कर सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल पुलिस टीम आरोपी अमन जायसवाल की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। व्यवसायियों को आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही उन्हें न्याय मिलेगा और उनकी धनराशि की भरपाई के प्रयास किए जाएंगे।
रिपोर्ट- सोहराब आलम