मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!
04-Jun-2022 08:41 AM
MUZAFFARPUR: बिहार के STF ने मोतिहारी जिले के कुख्यात अपराधी राजा सोनार उर्फ राजा कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी मुजफ्फरपुर शहर के काजी मोहम्मदपुर थाना के मझौलिया से की गई है। काफी समय से वो यहां छुपकर बैठा था। जिसकी भनक STF को लग गई। जिसके बाद करीब 48 घंटे तक शहर में STF कैंप कर आरोपी का सुराग खोजने लगी।
वहीं, लोकेशन मिलते ही टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ करने के बाद मोतिहारी के छतौनी थाना के हवाले कर दिया। अब वहां से उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। उसके पास से कबाड़ लोड ठेला बरामद किया गया और कट्टा बरामद होने की भी चर्चा है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। राजा सोनार के खिलाफ मुजफ्फरपुर के सकरा थाना में दो और मोतिहारी के छतौनी में एक, मुफस्सिल थाना में लूटपाट का दो मामला दर्ज है।
इसके अलावा और भी कई कांड हैं, जिसकी छानबीन की जा रही है। मोतिहारी में उसने कई लूट की घटना को अंजाम दिया था। वहीं सकरा में मारपीट और SC/ST एक्ट के मामला दर्ज किया हुआ है। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर निकाला था। इसके बाद मझौलिया स्थित एक कबाड़ की दुकान के आड़ में गांजा का धंधा कर रहा था। राजा मूल रूप से सकरा के रघुनाथपुर दोनवा का रहने वाला है। लेकिन, वह अपने परिवार वालो के साथ नहीं रहता है।