ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

Home / crime / Bihar Crime News: खेसारी लाल के गाने पर शराब के साथ डांस का...

Bihar Crime News: खेसारी लाल के गाने पर शराब के साथ डांस का वीडियो वायरल, पुलिस ने पैक्स अध्यक्ष और होमगार्ड जवान को दबोचा

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में शराब की बोतल के साथ डांस करते वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी पैक्स अध्यक्ष और होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर लिया है.

29-May-2025 02:49 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आय़ा है, जहां शराब पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक पैक्स अध्यक्ष और होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल, बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है लेकिन आम लोगों के साथ साथ अब जनप्रतिनिधि भी कानून की खिल्ली उड़ाते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही मामला मोतिहारी के सुगौली थाने इलाके के पजेरवा से सामने आया है, जहां पैक्स अध्यक्ष और होमगार्ड जवान बंद कमरे में शराब की बोतलों के साथ डांस करते नजर आए। 


शराब पार्टी में मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी सा वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है और आरोपी पैक्स अध्यक्ष लालबाबू यादव और होमगार्ड जवान रविंद्र पासवान को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।


दोनों को गिरफ्तार करने के बाद जब पुलिस ने उनकी जांच कराई गई तो दोनों के शराब पीन की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बता दें कि सरकार औ पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद लोगों को शराब मिल ही जा रही है। यह घटना बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून की पोल खोलने के लिए काफी है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी