पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत
23-May-2025 04:33 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से सूखे नशे का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि नशे के सौदागर शराब के साथ साथ चरस और गांजा की तस्करी भी बड़े पैमाने पर करने लगे हैं। मोतिहारी में पुलिस ने एक लग्जरी कार से दो करोड़ रुपए की चरस को जब्त किया है।
दरअसल, मोतिहारी की डुमरिया घाट थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर कार से चरस की बड़ी खेप लेकर पहुंचने वाले हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और वाहनों की तलाशी लेनी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने सामने से आ रही कार को रोका।
कार सवार लोगों ने पहले तो पुलिस को घुमाने की कोशिश की लेकिन पुलिस को शक हुआ और कार की तलाशी शुरू की गई। तलाशी के दौरान कार में तहखाना बनाकर छिपाकर रखे गए चरस की खेप पर पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस ने कार से 506 किलो चरस को जब्त किया।
पुलिस ने लग्जरी कार से तस्कर सरोज कुमार को गिरफ्तार किया है। बरामद 5.6 किलो लगभग चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड रुपए आंकी गई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार चरस तस्कर के कुंडली खंगालने में जुटी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चरस को कहां ले जाया जा रहा था।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी