बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट
10-Jun-2025 08:04 AM
By First Bihar
Meghalaya Murder: मेघालय हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस पटना के फुलवारी थाने में कड़ी सुरक्षा के बीच लेकर पहुंची है। सोनम और अन्य आरोपियों को आज दोपहर इंडिगो की फ्लाइट 6E775 से कोलकाता और फिर गुवाहाटी ले जाया जाएगा। यह हत्याकांड इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़ा है, जिसमें सोनम पर अपने पति की हत्या के लिए सुपारी देने का गंभीर आरोप है।
इंदौर के राजा रघुवंशी (29) और उनकी नवविवाहिता पत्नी सोनम रघुवंशी (24) 20 मई 2025 को हनीमून के लिए मेघालय गए थे। 23 मई को दोनों लापता हो गए। 2 जून को राजा का शव मेघालय के सोहरा क्षेत्र में एक गहरी खाई में मिला, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। जांच में पता चला कि सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा की हत्या के लिए मध्य प्रदेश से तीन सुपारी किलर (विशाल चौहान, आनंद कुमार, और आकाश राजपूत) को किराए पर लिया था।

सोनम ने 8 जून की रात उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नंदगंज थाने में आत्मसमर्पण किया। मेघालय पुलिस ने राज कुशवाहा और तीन अन्य आरोपियों को इंदौर और सागर से गिरफ्तार किया। सोनम को गाजीपुर से पटना लाया गया, जहां उसे और अन्य आरोपियों को फुलवारी थाने में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।
मेघालय पुलिस सोनम और अन्य आरोपियों को आज दोपहर 3:55 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E775 से पटना से कोलकाता ले जाएगी, जहां से वे गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे। मेघालय पुलिस को गाजीपुर कोर्ट ने सोनम की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी है और इंदौर कोर्ट ने राज कुशवाहा सहित तीन अन्य आरोपियों को सात दिन की रिमांड दी है। पुलिस शिलांग में क्राइम सीन रिक्रिएट कर सकती है।
सोनम को पटना लाने वाले ड्राइवर ने बताया, “हम सोनम मैम को लेकर आए हैं।” फुलवारी थाने में सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है और पुलिस इन सभी को गुवाहाटी ले जाने की तैयारी में है।
पुलिस के अनुसार, सोनम का राज कुशवाहा के साथ प्रेम संबंध था। जो उसके पिता की प्लाईवुड फैक्ट्री में कर्मचारी था। राजा की मां उमा रघुवंशी ने बताया कि राजा हनीमून के लिए मेघालय जाने को तैयार नहीं था, लेकिन सोनम के दबाव पर गया। सोनम ने रिटर्न टिकट भी बुक नहीं किया था। एक स्थानीय गाइड की गवाही और सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर गिरफ्तारियां हुईं।
प्रेम राज की रिपोर्ट