ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

Home / crime / जहानाबाद में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा विभाग का हेड क्लर्क लक्ष्मण यादव...

जहानाबाद में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा विभाग का हेड क्लर्क लक्ष्मण यादव रंगेहाथ 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

जहानाबाद में शिक्षा विभाग का हेड क्लर्क लक्ष्मण यादव संस्कृत के शिक्षक कौशल सिंह से बकाये वेतन और पीएफ का पैसा निकालने के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन घूस के रूप में मांग रहा था। लेकिन वह विजिलेंस के हत्थे चढ़ गया।

27-May-2025 10:19 PM

By AJIT

JEHANABAD: घूसखोर कर्मचारी और अधिकारियों पर विजिलेंस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. इस बार बिहार के जहानाबाद जिले में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। जहानाबाद में शिक्षा विभाग के हेड क्लर्क लक्ष्मण यादव को विजिलेंस की टीम ने 50 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार घूसखोर को निगरानी की टीम अपने साथ पटना ले गयी है। 


निगरानी के हत्थे चढ़ा शिक्षा विभाग का हेड क्लर्क लक्ष्मण यादव।  जहानाबाद के शिक्षा विभाग में कार्यरत लक्ष्मण यादव 50 हजार रुपए घूस लेते निगरानी के हत्थे चढ़  गया। गौरतलब हो कि हुलासगंज प्रखंड के कन्दोल गांव में संस्कृत बिषय के शिक्षक कौशल  सिंह के बकाया वेतन एवं पीएफ के पैसे की भुगतान की राशि की निकासी के ऐबज में शिक्षा विभाग के हेड क्लर्क लक्ष्मण यादव के द्वारा कुल पैसे का 10 प्रतिशत कमिशन के रूप में मांगी गई थी।


जिसकी पहली किस्त 50 हजार रुपए आज शिक्षक कौशल सिंह के द्वारा लक्ष्मण यादव को देना था पिछले कई महीनो से परेशान शिक्षक कौशल सिंह ने इस बात की शिकायत निगरानी विभाग में की थी निगरानी विभाग ने अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल कर आज पैसे के लेनदेन के समय हेड क्लर्क लक्ष्मण यादव को निगरानी विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है गिरफ्तारी करने के बाद लक्ष्मण यादव को निगरानी विभाग की टीम अपने साथ पटना ले गई अब इस मामले में आगे निगरानी विभाग की टीम के द्वारा कार्रवाई की जाएगी।