खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
15-May-2025 02:23 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के बधुबनी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आया है, जो इलाके में सनसनी फैला दी है। बधुबनी के सकरी थाना अंतर्गत रैयाम के निकट बलिया में गुरुवार की सुबह सड़क किनारे नग्न अवस्था में लहूलुहान घायल अज्ञात युवक बेहोशी की अवस्था में मिला।
गुरुवार सुबह करीब 6 बजे सकरी थाना अंतर्गत बलिया गांव के पास स्थानीय लोगों ने एक युवक को बेहोशी की हालत में नग्न अवस्था में सड़क किनारे पड़ा पाया। युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे और उसका गला धारदार हथियार से रेता हुआ था।
सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए रामशिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस निरीक्षक सह सकरी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने आशंका जताई है कि युवक पर हमला कहीं और किया गया और बाद में उसे बलिया के पास फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और युवक की पहचान की कोशिश कर रही है।