ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / crime / Bihar Crime News: इकलौते बेटे की करतूतों से परेशान पिता ने दी मौत...

Bihar Crime News: इकलौते बेटे की करतूतों से परेशान पिता ने दी मौत की सजा, इलाके में फैली सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के मधेपुरा जिले पारिवारिक कलह की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक पिता ने अपने इकलौते बेटे को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

08-Jun-2025 10:03 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना अंतर्गत शाहपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात, तिरासी गांव में पारिवारिक कलह की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार की रात करीब 10 बजे, एक पिता ने अपने इकलौते बेटे को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी पिता गन्नू चौधरी को पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक 38 वर्षीय मन्नू चौधरी () का गांव के संथाली टोला के पास कुछ स्थानीय युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान वह अत्यधिक आक्रोशित हो गया था और नशे की हालत में मारपीट पर उतर आया। विवाद की सूचना पाकर पिता गन्नू चौधरी मौके पर पहुंचे और पुत्र को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन मन्नू ने अपने पिता से भी झगड़ा शुरू कर दिया।


ग्रामीणों के अनुसार, मन्नू चौधरी काफी समय से नशे का आदी था और अक्सर घर में परिजनों के साथ मारपीट करता रहता था। उसकी इन हरकतों से परिवारजन परेशान रहते थे। पिता गन्नू चौधरी कई बार उसे सुधारने की कोशिश कर चुके थे, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।


पुलिस के अनुसार, विवाद के बाद गन्नू चौधरी घर से कट्टा लाए और गुस्से में आकर अपने बेटे के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही मन्नू जमीन पर गिर पड़ा और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मन्नू को तत्काल ग्वालपाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्वालपाड़ा थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी कि आरोपी पिता गन्नू चौधरी को घटनास्थल से ही हत्या में प्रयुक्त कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है, और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


यह घटना पारिवारिक संबंधों में गिरते धैर्य और बढ़ती घरेलू हिंसा की गंभीर तस्वीर पेश करती है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि मन्नू चौधरी का किन-किन लोगों से विवाद था और क्या घटना में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था।