BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
26-Nov-2019 09:12 AM
SIWAN: सीवान में एक लुटेरी दुल्हन ने शादी के 4 दिनों के बाद ही अपने ससुराल वालों को लूट लिया. गहने-पैसे लेकर नई नवेली दुल्हन चंपत हो गई. घटना जीबीनगर थाना क्षेत्र के उसरी गांव की है. बताया जा रहा था कि परिवार में 4 दिन पहले ही नई नवेली दुल्हन ने कदम रखा था. शादी के बाद दुल्हन के स्वाभाव से परिवार के सभी लोग खुश थे. किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि महज 4 दिनों में ही दुल्हन उन्हें लूट कर फरार हो जाएगी.
बताया जा रहा है कि रविवार की रात अचानक नई दुल्हन लापता हो गई. परिवार के लोगों ने जब खोजबीन की तो पता चला कि घर के कीमती गहने और रुपये लेकर वह फरार हो गई है. जिसके बाद ससुरालवालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की.
वहीं महिला के परिवार वालों ने कुछ और कहानी बयां की है. महिला के परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है. युवती के पिता ने पति समेत ससुराल के 6 लोगों पर दहेज के लिए हत्या करके शव को गायब करने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस दोनों एंगल से घटना की जांच कर रही है.