Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 14वां दिन की कार्यवाही शुरू, आरक्षण बढ़ाने और कानून-व्यवस्था पर हंगामे के आसार Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 14वां दिन, आरक्षण और कानून-व्यवस्था पर हंगामे के आसार Amrit Bharat Express : मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और समस्तीपुर के लिए बड़ी सौगात: अब नियमित चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें रूट और टाइमिंग Bihar reservation history : बजट सत्र में आरक्षण पर फिर बहस, जानिए बिहार में पहली बार कब लागू हुई थी अपनी आरक्षण नीति Bihar Vidhan Sabha rules : बिहार विधानसभा की कार्यवाही के नियम: प्रश्नकाल से स्थगन प्रस्ताव तक, जानिए सत्र में कैसे उठते हैं सवाल Bihar MLA fund : जानिए आपके विधायक को मिलने वाले फंड कैसे होते हैं खर्च ? किस मद में कितना पैसा और किसके पास होता है सुप्रीम पावर NEET student case : CBI ने तेज की जांच, मामा-मामी से पूछताछ; प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टरों से भी होगी इंक्वायरी; IO रौशनी को भी इन सवालों का देना होगा जवाब AI course Bihar : बिहार के इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कॉलेजों में फ्री में होगी AI की पढ़ाई, इतने पदों पर होगी शिक्षकों की बहाली Indian Railway : 10 ट्रेनों से हटाया सुपरफास्ट दर्जा, अब किराया हुआ कम; लिस्ट में आपके रूट की भी ट्रेन शामिल Bihar weather : बिहार में बढ़ने लगी गर्मी, दिन में 32°C के पार पहुंचा तापमान
16-Jan-2025 03:09 PM
By Ranjan Kumar
Bihar Crime News: कैमूर में पुलिस और उत्पाद विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद शराब की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है। शराब माफिया तस्करी के नए-नए तरीके इजात कर पुलिस को हैरान कर दे रहे हैं। उत्पाद विभाग की टीम ने शराब लोड एक बोलेरो को पकड़ा और जब उसकी तलाशी ली तो उसके होश फाख्ता हो गए।
दरअसल, कैमूर उत्पाद विभाग की टीम गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश से बिहार की राजधानी पटना जा रही एक टाटा सूमो और एक बोलेरो से भारी मात्रा में शराब जब्त किया। साथ ही तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों गाड़ियों के सीट के नीचे एवं गेट के पेनल तथा ऊपरी छतरी के भीतर तहखाना बना कर भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई थी। टाटा सूमो गाड़ी में मात्र एक ड्राइवर बैठा हुआ था वही बोलेरो में एक ड्राइवर के साथ एक और व्यक्ति बैठा हुआ था।
बाहर से देखने में गाड़ी पूरी तरह खाली थी लेकिन यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जब्त शराब लगभग 15 लाख रुपए की बताई जा रही है। दोनों गाड़ियों से विभिन्न जिले के कई नंबर प्लेट भी जब्त किए गए हैं। शराब तस्कर दूसरे जिला में जाते थे तो गाड़ियों का नंबर प्लेट चेंज करके पुलिस से बचने के लिए लोकल नंबर प्लेट लगाते थे। उत्पाद विभाग की टीम गिरफ्तार तस्करों की मोबाइल जब्त कर उनका सीडीआर निकालकर कार्रवाई करने की बात कर रही है।
उत्पाद अधिक अधीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी से शराब कैमूर के रास्ते पटना ले जाई जा रही है। कैमूर जिला के ऊपरी पुल के पास में एक नजर में गाड़ी में पता नहीं चला कि इसमें शराब रखा हुआ है लेकिन जैसे ही खोला गया भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ। बोलेरो से दो आदमी और सूमो से एक शख्स को पकड़ा गया है। अभी पूछताछ की जा रही है। दोनों का मोबाइल जब्त किया गया है। लगभग 15 लाख रुपए शराब की कीमत आंकी जा रही है।