ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar Crime News: कार में तहखाना बनाकर शराब की तस्करी, बंगाल से बिहार...

Bihar Crime News: कार में तहखाना बनाकर शराब की तस्करी, बंगाल से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब माफिया हर दिन शराब की खेप बिहार भेज रहे हैं. पुलिस शराब माफिया के मनसूबों पर पानी फेर रही है बावजूद इसके वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं.

18-Jan-2025 12:29 PM

By Ranjan Kumar

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद लगातार शराब की खेप बिहार के अन्य जिलों में कैमूर जिले के रास्ते तस्करों द्वारा पहुंचाई जा रही है। जब उत्पाद विभाग की टीम सड़कों पर एक्टिव होती है तो शराब तस्कर पकड़े जाते हैं अन्यथा उत्पाद विभाग की टीम को चकमा देकर शराब की खेप अपने मंजिल तक पहुंचाने में तस्कर कामयाब भी हो जाते हैं। 


दरअसल, बिहार में शराबबंदी को लेकर खूब सियासत हुई, कड़े कानून भी बनाए गए लेकिन शराब पर पूर्ण लगाम नहीं लग सका है। कैमूर में उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बनारस से शराब की खेप कार में तहखाना बना कर औरंगाबाद भेजी जा रही है। उत्पाद विभाग की टीम ने जब सड़कों पर वाहन जांच अभियान तेज किया तो पश्चिम बंगाल नंबर प्लेट की एक गाड़ी को रुकवा कर उसकी तलाशी ली गई तो गाड़ी के अंदर तहखाना बनाकर शराब की खेप ले जाया जा रहा था। 


उत्पाद विभाग की टीम ने 152 लीटर शराब जब्त कर लिया है और गाड़ी में मौजूद रहे चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब का बाजार मूल्य पांच लाख रुपए बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों में औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र के नवनेर गांव निवासी रंजीत कुमार और अजय प्रसाद शामिल हैं।


कैमूर उत्पाद अधीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कार से शराब औरंगाबाद भेजी जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान सड़कों पर तेज किया गया तो पश्चिम बंगाल नंबर की गाड़ी को रुकवा कर जांच किया गया तो तहखाना बनाकर शराब की तस्करी हो रही थी। उसके तहखाना 152 लीटर शराब जब्त कर लिया गया है। गाड़ी में सवार दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, पूछताछ किया जा रहा है। जब्त शराब की कीमत पांच लाख रुपए बताई जा रही है।