अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
10-Mar-2021 04:46 PM
By ALOK KUMAR
BETTIAH: आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका की बहाली को लेकर बहुअरवा भेड़ियारी टोला में एक आमसभा आयोजित की गई। जिसमें शामिल होकर घर लौट रहे बुजुर्ग को गांव के ही दबंग वार्ड सदस्य ने घेर लिया और जमकर पिटाई की। वार्ड सदस्य मोती दास और परशुराम दास ने मिलकर लाठी-डंडे से बुजुर्ग को इस कदर पीटा की वह बुरी तरह से घायल हो गया। मारपीट के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घटनास्थल से चंद दूरी पर पुलिस की जीप लगी थी जो इस दौरान मूकदर्शक बनी रही।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी तो पुलिस पर ही सवाल उठा रहे हैं इनका कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में ही दबंगों ने बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी और पुलिस पूरे मामले को देखती रह गयी। घायल चतुरी राउत को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ने बताया कि सेविका का पति गलत तरीके से बहाली करवाना चाहता था जिसका विरोध ग्रामीणों ने किया था।
