ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / crime / बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: मुजफ्फरपुर में जमीन कारोबारी...

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: मुजफ्फरपुर में जमीन कारोबारी की हत्या, दूसरे की हालत गंभीर

मृतक की पहचान राजस्व कर्मचारी के पीए व जमीन कारोबारी जावेद के रूप में हुई है। वही घायल व्यक्ति की पहचान राजू के तौर पर हुई है, राजू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

13-May-2025 09:03 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भूमि विवाद के चक्कर में गोली तक मारी जा रही है और लोगों की जाने जा रही है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर सामने आया है जहां दो लोगों को गोली मारी गयी है। एक की तो अस्पताल में मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।


 मृतक की पहचान राजस्व कर्मचारी के पीए व जमीन कारोबारी जावेद के रूप में हुई है। वही घायल व्यक्ति की पहचान राजू के तौर पर हुई है, राजू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। स्थानीय सूत्रों की माने तो मृतक जावेद का जमीन के विवादों से पुराना नाता रहा है। 


मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के जिला स्कूल के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, साथ ही दूसरे व्य़क्ति राजू को भी गोली मारकर अपराधी मौके से फरार हो गये। आनन-फानन में घायल जावेद को अस्पताल पहुंचाया गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। 


वही दूसरे व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। मिथुनपुरा थाने के थानेदार राम इकबाल प्रसाद के मामले का खुलासा किये जाने का दावा किया और जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाने की बात कही।